सांखला बने प्रदेश महासचिव, शहर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार

0
209
Sankhala becomes State General Secretary, expansion of City District Congress Executive

प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा ने जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत की अनुशंसा पर किए मनोनयन

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने की जिला महासचिव और सचिव की घोषणा

बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के निर्देशानुसार बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत की अनुशंसा पर संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महासचिव और सचिव पदों पर नवीन नियुक्ति की है।


वत्सस ने बताया कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव पद पर अभिषेक ढेनवाल, रविकांत वाल्मिकि, नीरज खान समेजा, बाबूलाल धोलखेडिय़ा व कामराज गोयल को मनोनीत किया गया है। वहीं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव पद पर जाकिर पठान, सुरेश वाल्मिकि व नूर मोहम्मद नागौरी को मनोनीत किया गया है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजेंद्रसिंह सांखला प्रदेश महासचिव नियुक्त


वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव पद पर बीकानेर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजेन्द्रसिंह सांखला को मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर बीकानेर के कांग्रेसजनों ने इसका स्वागत करते हुए गजेंद्रसिंह सांखला को बधाई दी और प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here