महिला कांग्रेस में बवाल, जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर रोक, देखें वीडियो…

0
337
Ruckus in Mahila Congress, ban on appointment to the post of district president

पहले बनाया जिलाध्यक्ष फिर लगाई नियुक्ति पर रोक

कांग्रेस में चल रहा अन्दरुनी घमासान

बीकानेर। प्रदेश महिला कांग्रेस में जयपुर ग्रेटर के अध्यक्ष पद पर एक ऐसी महिला को नियुक्ति दे दी गई जो कांग्रेस के विरूद्ध चुनाव मैदान में उतरी थी और पार्टी से निष्कासित थी। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष को जब पता लगा तो उन्होंने इस महिला की नियुक्ति पर रोक लगा दी।


दरअसल, महिला कांग्रेस में जयपुर ग्रेटर के अध्यक्ष पद पर भावना पटेल वासवानी को पार्टी के आला पदाधिकारियों ने नियुक्ति दे दी। इस पद पर भावना पटेल वासवानी को नियुक्त करने के लिए पीसीसी सदस्य पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने सिफारिश की थी, उनकी सिफारिश पर ही भावना पटेल वासवानी को यह पद मिला। आज महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज को यह पता लगा कि भावना पटेल वासवानी ने करीब डेढ़ वर्ष पहले कांग्रेस के विरूद्ध निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और इस वजह से उन्हें कांग्रेस से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। तब उन्होंने जयपुर ग्रेटर के महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर की गई नियुक्ति पर रोक लगा दी।


आज बीकानेर आईं महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज से न्यूजफास्ट वेब के संवाददाता ने बात की तो उन्होंने बताया कि कई बार ऐसा होता है कि पार्टी सदस्य निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव तो लड़ लेते हैं लेकिन पार्टी से नाता नहीं तोड़ते हैं और पार्टी के नियमों के मुताबिक ही चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेते हैं, ऐसे सदस्यों को संगठन में नियुक्तियां दे दी जाती हैं।

कांग्रेस से निष्कासित और पार्टी के विरूद्ध चुनाव लडऩे वाली भावना पटेल वासवानी को नियुक्ति देने के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पीसीसी सदस्य पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने इस बारे में सिफारिश की थी, इसी सिफारिश पर उन्हें नियुक्ति दी गई थी। जैसे ही उनके पार्टी से निष्कासन की जानकारी मिली तो इस नियुक्ति पर रोक लगा दी। इस प्रकरण की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है।
गौरतलब है कि वासवानी की नियुक्ति ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस के नेता आमजन के बीच नहीं पहुंच रहे हैं। चुनाव होने के बाद से ही कांग्रेस के नेता आपस में उलझे हुए नजर आए हैं और जनता से उनका जुड़ाव बिल्कुल भी नहीं दिखाई दिया है।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI WWW.NEWSFASTWEB.COM

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here