रुचिका जोशी प्रदेश स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित

0
544
रुचिका

जयपुर में लगी प्रदर्शनी में जोशी की बनाई गई मूर्ति का हुआ चयन।

बीकानेर। रविन्द्र मंच और राजस्थान ललित कला अकादमी की ओर से 60वीं वार्षिक प्रदेश स्तरीय प्रदर्शनी जयपुर में आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी में बीकानेर की रुचिका जोशी को प्रदेश स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

जानकारी के मुताबिक इस प्रदर्शनी में प्रदेश भर के 101 कलाकारों के 120 चित्र और मूर्तिशिल्प प्रदर्शित की गई। इस प्रदर्शनी के लिए 243 कलाकारों की 723 कृतियां प्राप्त हुई थी। निर्णायक मंडल ने प्रदर्शित कृतियों में से उनकी कृति का चयन किया। दस कलाकारों की कृतियों को पच्चीस-पच्चीस हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कला एवं संस्कृति विभाग की प्रमुख सचिव श्रेया गुहा, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कलाकार हिम्मत शाह रहे।

रुचिका जोशी द्वारा निर्मित मूर्ति ब्लू पोट्री में आजतक की बनाई गई पहली मूर्ति है। इस मूर्ति में महिला के जीवन की हकीकत और उसके सपने के बीच का द्वंद प्रदर्शित किया गया है।

निर्णायक मंडल ने इस मूर्ति की सराहना भी की। रुचिका जोशी को प्रदेश स्तरीय पुरस्कार मिलने पर उनके सभी परिजनों, पहचान वालों और कला-साहित्य से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here