सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की चपेट से एक की मौत, एक घायल

0
300
हादसा

राष्ट्रीय राजमार्ग – 89 पर देशनोक के पास हुआ हादसा

बीकानेर। जोधपुर राजमार्ग पर गुरुवार रात को हुए सड़क हादसे में एक शख्स की जान चली गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची देशनोक थाना पुलिस घायल को पीबीएम ट्रोमा सेन्टर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जयपुर के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक यह सड़क हादसा रात करीब 12 बजे के आस-पास हुआ था। पुलिस ने मृतक की पहचान देशनोक निवासी अर्जुनदान (20) पुत्र प्रेमदान के रूप में की गई है।

अर्जुनदान बाइक पर अपने जीजा महेन्द्रदान पुत्र भागीदान निवासी गांव छिलेडिय़ा खेत की ओर जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। जिससे अर्जुनदान की मौके पर ही मौत हो गई और महेन्द्रदान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here