शिवालयों में गूंज रहा हर…हर…..महादेव….

0
229
शिवालयों

इस सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में रही शिवभक्तों की भीड़, जगह-जगह हुए रूद्राभिषेक

बीकानेर। इस सावन के अंतिम सोमवार को यानि आज शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी रही। शिवालयों में भक्तों ने रूद्राभिषेक किए। शाम तक शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सावन के अंतिम सोमवार को प्रदोष होने की वजह से आज विशेष संयोग भी बना। newsfastweb.com

advertisment

शिवालयों में मंगला आरती के बाद से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया जो शाम तक जारी रहा। शिवबाड़ी, मार्केण्डयश्वर, त्रयम्बकेश्वर महादेव, बारह महादेव, कोटेश्वर महादेव, शिखरबंद महादेव, कसौटीनाथ महादेव, जनेश्वर महादेव, अमरेश्वर महादेव, मुक्तेश्वर महादेव, गोपेश्वर महादेव, डूंगरेश्वर महादेव सहित अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने रूद्राभिषेक किए। वहीं कोलायत के पवित्र सरोवर से कावड़ में जल भर लाने वाले कावडिय़ों का भी शिवालयों में पहुंचना जारी रहा। इन कावडिय़ों ने कोलायत सरोवर से लाए पवित्र जल महादेव का अभिषेक किया।

कसौटीनाथ महादेव मंदिर में आज चीनी से रूद्राभिषेक किया गया। मनमोहन थानवी ने बताया कि शक्कर का रुद्रभिषेक कर विशेष शृंगार भी किया गया। रुद्राभिषेक पडिंत सत्यनारायण किराडू के सान्निध्य में किया गया। रुद्राभिषेक करने में सूर्यप्रकाश, राकेश शर्मा, किशन मोदी, अमित कुमार, मनोजकुमार, आनन्द कुमार, यश, भवानी शंकर, श्रीराम, कंवरलाल सेवग, सोनू, मनोज सेवग, गोवर्धन भादाणी, अश्विनी कुमार सहित कई भक्तगण मौजूद थे।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here