राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत का प्रभार संभालेंगे रांका

0
327
राष्ट्रीय अध्यक्ष
file photo

शहर को सजाया दुल्हन की तरह, पुष्कर से मंगवाए पुष्प

बीकानेर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने का प्रभार पार्टी ने नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका को सौंपा है।

शाह के दौरे को देखते हुए शहर को दुल्हन की तरह से सजाया गया है। वहीं शहर के प्रमुख 12 चौराहों पर भव्य सजावट की गई है।

जानकारी के मुताबिक शाह के स्वागत के लिए पुष्कर से पुष्प मंगवाए गए हैं। वहीं शाह के स्वागत समारोह में सजे-धजे 21 ऊंट, घोड़ी और बैंड के चार ग्रुप भी मौजूद रहेंगे। शाह के स्वागत के लिए शहर में 50 स्वागत द्वार भी बनाए गए हैं।

वहीं पांच सौ महिलाएं कलश लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगी। साथ ही कार्यकर्ता भी हाथों में झंडी लेकर अपने नेता का स्वागत करेंगे।

न्यास अध्यक्ष ने स्वागत कार्य के लिए उपमहापौर अशोक आचार्य, पार्षद राजेन्द्र शर्मा, भगवती प्रसाद गौड़, रमेश कुमार भाटी, दुर्गा शंकर आचार्य, आनन्द सोनी, दीपक व्यास, प्रणव भोजक आदि को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

गौरतलब है कि अमित शाह यहां मेडिकल कॉलेज मैदान में गुरुवार दोपहर को अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे शक्ति केन्द्र और विस्तारकों की बैठक लेंगे। रात को शाह यहीं विश्राम करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here