घरों में घुसा बरसात का पानी, महिलाओं ने रोका रास्ता

0
212
बरसात

नगर निगम प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, सुनवाई नहीं करने के लगाए आरोप

बीकानेर। गुरुवार शाम आई तेज बरसात की वजह से घरों में पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर निगम प्रशासन की लापरवाही से परेशान महिलाओं ने आज नगर निगम रोड पर रास्ता रोक दिया।

advertisment

रास्ता रोकने वाली महिलाओं ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि मेहरों के मोहल्ले व गिन्नाणी क्षेत्र में दर्जनों ऐसे घर हैं जिनमें बरसात का पानी भर गया है। इस बारे में कल रात को और आज सुबह निगम के प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन निगम के प्रशासनिक अधिकारियों को आमजन की पीड़ा समझने का वक्त ही नहीं है। ऐसे ही नगर निगम में जनप्रतिनिधि हैं, जो आम लोगों की समस्याओं को नहीं समझ रहे हैं।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि इन क्षेत्रों में नाले की मरम्मत का काम भी चल रहा है। जिसके कारण जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बरसात का पानी भर गया है। ऐसे में लोगों को आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। बरसाती पानी भरा होने से कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।

प्रशासनिक अधिकारी सिर्फ सूरसागर, पब्लिक पार्क और मुख्य बाजारों का निरीक्षण कर के अपने काम की इतिश्री समझ रहे हैं लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों को यह भी समझना होगा कि पब्लिक पार्क, सूरसागर से इतर भी लोग बसते हैं। फिलहाल क्षेत्रवासियों की ओर से रास्ता रोका जाना जारी है।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here