पीडब्ल्यूडी ने शुरू की प्रदेश की पहली लाइब्रेरी

0
272
पीडब्ल्यूडी

इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को आधुनिक निर्माण की मिलेगी जानकारी

बीकानेर। सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने प्रदेश की पहली लाइब्रेरी की शुरुआत की है। इस लाइब्रेरी के माध्यम से इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को निर्माण में आधुनिक तकनीक के साथ पुरानी तकनीक की जानकारी मिलेगी।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों को भी यहां से तकनीकी ज्ञान मिल सकेगा। इस लाइब्रेरी में विभाग के सेवानिवृत्त इंजीनियरों की पुस्तकों के साथ आधुनिक तकनीक से जुड़ी पुस्तकों को भी रखा गया है। यहां रखी इन पुस्तकों के माध्यम से तकनीक में आए बदलावों के साथ पुराने निर्माण की तकनीक और वर्तमान इंजीनियरिंग के तरीकों की जानकारी मिल सकेगी।

सहायक अभियंता शिल्पा कच्छावा ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि निर्माण से जुड़ी सभी जानकारियों को एक स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए इस लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है ताकि पुरानी और नई तकनीक को इंजिनयरिंग से जुड़े लोगों से साझा किया जा सके। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की यह लाइब्रेरी बीकानेर में सिविल इंजीनियरिंग कर रहे स्टूडेंट्स के लिए भी उपयोगी साबित होगी। वहीं सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों को गुणवत्ता जांच प्रयोगशाला में प्रेक्टिकल की जानकारी भी मिल सकेगी।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here