पुष्करणा सावा : विष्णुरूपी वर होंगे सम्मानित, विशेष पैकेज भी

0
284
पुष्करणा

रमक-झमक संस्था करेगी दुल्हों को सम्मानित, बारातियों व प्रवासियों का स्वागत भी करेगी।

बीकानेर। अगले महीने की 21 तारीख को होने वाले पुष्करणा सावे में रमक-झमक संस्था की ओर से वर को सम्मानित किया जाएगा। निर्धारित समय पर पहुंचने वाले दो दुल्हों को विशेष पैकेज दिया जाएगा। इस बारे में संस्था के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा आज मीडिया से रूबरू हुए।

उन्होंने बताया कि निर्धारित समय पर आने वाले दो दुल्हों को सपत्नी श्रीनाथजी जाने का विशेष पैकेज दिया जाएगा। बारह गुवाड़ चौक में विष्णु रूपी दूल्हों का सम्मान के साथ-साथ बारातियों व प्रवासियों का स्वागत भी होगा। ओझा ने बताया कि इसके अलावा विष्णु भेष में आने वाले पांच दुल्हों को भी उपहार भेंट किया जाएगा। पुष्करणा सावा देखने के लिए 19 से 21 फरवरी के बीच आने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आज ‘बींद राजा पैली आओ, श्रीनाथजी जाओÓ का संदेश देते एक पोस्टर का विमोचन भी समाज के मौजीज लोगों ने किया। इस अवसर पर साहित्यकार शिवराज छंगाणी, ओम भादाणी एडवोकेट, समाज सेवी रतना महाराज, सतीश किराडू भी मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here