प्रियंका गहलोत बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष

0
402
Priyanka Gehlot becomes state vice president

परिवार सहित समाज में हर्ष का माहौल

बीकानेर। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) राजस्थान (पश्चिम) के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर प्रियंका गहलोत को मनोनीत किया गया है। ये मनोनयन संगठन की प्रदेश अध्यक्ष गीता सोलंकी ने किया है।

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) राजस्थान (पश्चिम) की प्रदेश अध्यक्ष गीता सोलंकी ने इस मनोनयन के बाद प्रियंका गहलोत से अपेक्षा की है कि वे संगठन को और भी मजबूती प्रदान करेंगी और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। प्रियंकागहलोत के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद उनके परिवार सहित समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है। सभी लोग उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here