सर्जिकल स्ट्राइक वर्षगांठ पर जवानों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री

0
213
सर्जिकल स्ट्राइक

देश भर में आज मनाया जा रहा पराक्रम पर्व

जोधपुर। भारतीय सैनिकों द्वारा पाकिस्तान में घुसकर की गई सर्जिकल स्ट्राइक को दो साल पूरे होने पर आज देश भर में पराक्रम पर्व मनाया जा रहा है। देश की जनता उन जवानों के पराक्रम को याद कर गर्व का अनुभव कर रही है।

इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जोधपुर में सैनिकों के बीच पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कोणार्क युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही पराक्रम पर्व की शुरुआत भी हो गई है।
सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर देशभर में होने वाले कार्यक्रम को

2019 के लोकसभा चुनाव के नजरिए से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 28 से 30 सितंबर तक देश के 51 शहरों में पराक्रम पर्व का आयोजन किया जाएगा। पीएम ने जोधपुर मिलट्री स्टेशन पर सेना के पराक्रम पर्व प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

पीएम ने सेना की रक्षा तैयारियों और साजोसामान पर आधारित प्रदर्शनी देखी। इस दौरान सेना के बैंड ने देशभक्ति गीतों की धुन बजाई। प्रदर्शनी के दौरान लगातार भारतीय जवानों के पराक्रम की वीर गाथा सुनाई गई। प्रदर्शनी स्थल के एक छोर पर खड़े लोगों के सामने जब प्रधानमंत्री पहुंचे तो भारत माता की जय के नारे जोर-शोर से लगाए गए। पीएम ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

इससे पहले सुबह जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम आज कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में भी शामिल होंगे। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी उनके साथ मौजूद हैं।

गौरतलब है कि भारतीय सैनिकों की ओर से पाकिस्तान में घुसकर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर देश के कुछ नेताओं ने सवाल भी उठाए थे। जिसका जवाब उस दौरान से ही देश की जनता देती आ रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here