किसान सम्मेलन की तैयारियां जारी, बंट रहे हैं पीले चावल

0
311
किसान सम्मेलन
गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में किया जा रहा है जनसम्पर्क

बीकानेर। कोलायत विधानसभा क्षेत्र के बज्जू तहसील मुख्यालय पर 8 सितम्बर को होने वाले किसान सम्मेलन के लिीए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर लोगों को पीले चावल देकर सम्मेलन में पहुंचने का निमंत्रण दे रहे हैं।

आज अक्कासर सरपंच प्रभुराम गोदारा, लक्ष्मण कड़वासरा, सहीराम सहारण, कानाराम कंस्वा, गोपीराम सियाग, पलाना सरपंच रामगोपाल सियाग, गाढ़वाला सरपंच रामेश्वर लाल सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने अक्कासर, भोलासर, स्वरूपदेसर, भोजूसर, लालमदेसर, बरसिंहसर, बासी, पलाना, सुरधना, गीगासर, आम्बासर, सूजासर, गाढ़वाला, किल्चू, केसरदेसर जाटान में जनसम्पर्क कर किसान सम्मेलन में पहुंचने का निमंत्रण दिया।

इसी प्रकार कोलायत सरपंच देवीसिंह भाटी, घमूराम माकड़, गुड़ा सरपंच शैतान सिंह सांखला, झंवरलाल सेठिया, महेन्द्र सेठिया, रूपाराम मेघवाल, मगनाराम सियाग, अनोप सिंह भाटी सहित कई जनों ने खींदासर, दासौड़ी, खजोड़ा, भेलू, खारिया मल्लिनाथ, हनुमाननगर, खारा लोहान, सियाणा, चक विजयसिंहपुरा, झझू, मिंयाकोर, खिखनिया, खारिया पातावतान सहित कई गांवों में, बज्जू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सिंह भाटी, गणपत राम खीचड़, धीरेन्द्र सिंह भाटी, डूंगरराम धतरवाल, नरेन्द्र सिंह सांखला, दीप सिंह भाटी, लक्ष्मण सिंह, मोती सिंह सांखला, अमरसिंह भलूरी आदि ने भलूरी, मिरणवाला, भूरासर, नसूमा, कबरेवाला, डहरिया, तंवरवाला, मुसेवाला, भीयांवाला, फतुवाला, अखुसर आदि गांवों में किसान सम्मेलन के लिए निमंत्रण दिया।

माणकासर सरपंच गणपत राम सीगड़, देराम भादू, कोजराम कालिराणा, महावीर मेघवाल, रामूराम सहित कई जनों ने माणकासर, मोडायत, पंवारवाला, भाटियों की ढाणी, पूर्णवाला, नगरासर, रणजीतपूरा, गज्जेवाला, रावलोतान का तला, जुगत सिंह की ढाणी, जागणवाला आदि गांवों में पहुंच कर लोगों को विधायक भंवरसिंह भाटी के नेतृत्व में किए जा रहे किसान सम्मेलन में पहुंचने के लिए निमंत्रण दिया।

गौरतलब है कि 8 सितम्बर को बज्जू तहसील मुख्यालय पर विधायक भंवरसिंह भाटी के नेतृत्व में किसान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी सहित कई बड़े नेता शिरकत करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here