प्रज्ञा ठाकुर ने वापस लिया नामांकन, कहा नहीं लड़ेंगी चुनाव

0
354
प्रज्ञा ठाकुर

प्रज्ञा के चुनाव न लडऩे की घोषणा के बाद भाजपा ने ली चैन की सांस 

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर ने अपना नामांकन वापस ले लिया है, लेकिन यह प्रज्ञाठाकुर भाजपा की प्रत्याशी नहीं हैं। बल्कि यह प्रज्ञा ठाकुर निर्दलीय प्रत्याशी हैं। निर्दलीय प्रज्ञाठाकुर भाजपा में शामिल हो गईं और साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अपना समर्थन दे दिया।

गौरतलब है कि भाजपा ने भोपाल सीट से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा है। इसी बीच एक और प्रज्ञाठाकुर ने 23 अप्रेल को अपना नामांकन किया था। एक ही नाम की दो प्रज्ञा के मैदान में आने से भाजपा परेशान हो गई। क्योंकि भाजपा को डर था कि लोग एक ही नाम के दो बटन को देखकर भ्रमित हो जाएंगे।

इसी को देखते हुए भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने निर्दलीय प्रज्ञाठाकुर को घर बुलाया। दोनों प्रज्ञा ने आपस में बात करके तय किया कि निर्दलीय प्रज्ञा ठाकुर भाजपा ज्वाइन करेंगी और अपना समर्थन भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को देंगी। इसके बाद शाम को निर्दलीय प्रज्ञाठाकुर ने भाजपा ज्वाइन कर ली। आज शाम को उन्होंने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। निर्दलीय प्रज्ञा के चुनाव न लडऩे की घोषणा के बाद साध्वी और भाजपा ने चैन की सांस ली।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here