पुन:नियुक्ति के लिए पोस्टकार्ड अभियान

0
429
पोस्टकार्ड अभियान

इसीबी बेरोजगार संघर्ष समिति की ओर से मुख्यमंत्री से लगाई गई पुन:नियुक्ति देने की गुहार।

बीकानेर। पुन:नियुक्ति की मांग को लेकर आज इसीबी बेरोजगार संघर्ष समिति की ओर से कोटगेट के पास पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की गई। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिख कर पुन:नियुक्ति की मांग रखने की कोशिश शुरू की है।

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर से निष्कासित कर्मचारी बसंत ओझा ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि पिछली सरकार के समय करीब डेढ़ सौ से ज्यादा कर्मचारियों को बिना कोई पूर्व सूचना के अवैधानिक तरीके से कॉलेज से निकाल दिया गया था। तब से ही निष्कासित कर्मचारी सरकार से पुन:नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। इसके बाद प्रदेश में शासन बदल गया और कांग्रेस की सरकार सत्ता में आ गई। newsfast web.com

अब इसीबी से निष्कासित कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से पुन:नियुक्ति देने की गुहार लगाई है। इसी क्रम में पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया गया है। निष्कासित सभी कर्मचारियों में इस बात को लेकर उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनकी समस्या को समझेंगे और उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

kamal kant sharma bikaner

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here