पीसीसी चीफ डोटासरा की भाषा अमर्यादित-भाजपा ओबीसी मोर्चा

0
292
PCC Chief Dotasara's language is limitless - BJP OBC Morcha

सरकार ले प्रसंज्ञान, नहीं तो गंभीर होंगे परिणाम-जांगिड़

जसरासर में आयोजित किसान सम्मेलन में बोले थे डोटासरा

बीकानेर। चुनाव से पहले नेताओं के बोल अब बिगडऩे लगे हैं। पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ गलत बयानी की और अब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा ओबीसी वर्ग और हरियाणा के मुख्यमंत्री के खिलाफ गलत बयानी कर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं।


भाजपा के ओबीसी मोर्चा की ओर से आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा की ओर से ओबीसी वर्ग और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के खिलाफ अनर्गल और अमर्यादित टिप्पणी करने पर कड़े शब्दों में विरोध जताया गया है। ओबीसी मोर्चा की ओर से इस मामले में प्रसंज्ञान लेने की मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की गई है। साथ ही मोर्चा की ओर से गहलोत सरकार के चेतावनी दी गई है कि अगर सरकार इस मामले में प्रसंज्ञान नहीं लेती है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।


भाजपा देहात ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़, महामंत्री कुंभाराम सिद्ध, भाजपा नेता डॉ. अशोक भाटी ने बताया कि जसरासर में दो दिनों पहले किसान सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई मंत्रियों की मौजूदगी में पीसीसी चीफ डोटासरा ने ओबीसी वर्ग और हरियाणा के मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए अनर्गल टिप्पणी की थी। उनके ये बयान सस्ती लोकप्रियता हासिल करने वाले हैं। एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पद पर रह रहे नेता को इस प्रकार के बयान नहीं देने चाहिए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के अमर्यादित बयानों से ओबीसी वर्ग के लोगों में गहरा रोष है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।


भाजपा देहात ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हुक्माराम सोनी, शहर जिलाध्यक्ष राजाराम विश्नोई, महामंत्री मदनदास स्वामी, दिलीप जलंधरा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अशोक बोबरवाल, अरविन्दसिंह चारण, देवकिशन मारू, महावीर जालप, रामेश्वर सुथार सहित भाजपा और उसके अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा के इन अशोभनीय बयानों की सख्त शब्दों में भत्र्सना की है।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here