पेरिस ओलंपिक : मनु भाकर ने रचा इतिहास, भारत को पहला पदक

0
197
Paris Olympics: Manu Bhaker creates history, India gets first medal

अब तक कोई भारतीय महिला नहीं कर सकी थी ऐसा

नई दिल्ली। पेरिस ओलम्पिक में भारत को मेडल मिलने की शुरुआत हो गई है। मनु भाकर ने वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में कांस्य पदक जीता है। मनु अपने दूसरे ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले रही हैं। ओलम्पिक के इतिहास में शूटिंग में भारत का यह पांचवां मेडल रहा है। मनु ओलम्पिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गई हैं।


मनु ने फाइनल में कुल 221.7 अंक जुटाए। भारत का मौजूदा पेरिस ओलंपिक में यह पहला मेडल रहा। साथ ही ओलंपिक के इतिहास में शूटिंग में भारत का यह पांचवां मेडल रहा है। कोरियाई निशानेबाज ओह ये जिन ने गोल्ड (243.2 अंक) और किम येजी (241.3 अंक) ने सिल्वर मेडल जीता है। मनु भाकर 60 शॉट के क्वालिफाइंग रांउड में कुल 580 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही थीं। भाकर ने पहली सीरीज में 97, दूसरी में 97, तीसरी में 98, चौथी में 96, पांचवीं में 96 और छठी सीरीज में 96 अंक हासिल किए।


भारतीय निशानेबाज मनु भाकर पेरिस-2024 में अपने दूसरे ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक-2020 में डेब्यू किया था, लेकिन 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन के दौरान उनकी पिस्टल खराब हो जाने के कारण उन्हें मेडल से वंचित रहना पड़ा था। मिक्स्ड टीम 10 मीटर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी वह पदक हासिल करने से चूक गई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here