नहीं तो…शहर में हो जाएगी सफाई व्यवस्था बदहाल

0
194
सफाई

मूलपदों पर लगाया जाए सफाई कर्मचारियों को, कलक्टर को दी चेतावनी

बीकानेर। वर्ष-2018 की भर्ती में लगे सफाई कर्मचारियों को मूल पदों पर लगाने की मांग को लेकर सफाईकर्मचारी लामबंद हो गए हैं। सफाई कर्मचारियों के आन्दोलन की वजह से यह मामला अब गहराने लगा है। इसी मांग को लेकर आज कलेक्ट्रेट पर सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। सफाईकर्मचारी हाथ में झाड़ू लेकर पहुंचे और कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

सफाई कर्मचारी नेता शिवलाल तेजी ने न्यूजफास्टवेब को बताया कि वर्ष 2018 की भर्ती में सफाईकर्मचारी नए लगे थे। जो निगम आयुक्त की हठधर्मिता के चलते मूल पदों पर कार्य नहीं कर रहे हैं बल्कि अधिकारियों के घरों में कार्य कर रहे हैं। ऐसे में शहर की सफाईव्यवस्था चौपट हो रही है। उन्होंने कहा कि स्वायत शासन विभाग ने स्पष्ट आदेश जारी किया है कि 2018 की भर्ती में लगे हुए सफाईकर्मचारियों को उनके मूल पदों पर लगाए जाए। लेकिन निगम आयुक्त आदेशो को गंभीरता से नहीं ले रहे है। सफाई कर्मचारियों ने कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग नहीं माने जाने पर शाम चार बजे से सफाईकार्य के बहिष्कार की चेतावनी दी।

गौरतलब है कि शहर में पहले से ही सफाईकर्मचारियों की पर्याप्त संख्या नहीं है। ऐसे में जो भी सफाईकर्मचारी नगर निगम में लगे हुए हैं, उनमें ज्यादातर सफाइकर्मी अपने राजनीतिक और प्रशासनिक रसूखात के चलते मूल कार्य से अलग दूसरे कार्यों में लगे हुए हैं। दूसरे कार्यों में लगे सफाईकर्मचारियों को उनके मूल पदों पर लगाए जाने की मांग काफी समय से की जा रही है लेकिन निगम के अधिकारी इस पर जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here