सीएए को लेकर भ्रम फैला रहे हैं विपक्षी दल : राज्यवर्धनसिंह, देखें वीडियो…

0
231
राज्यवर्धनसिंह

एक्ट को लेकर भ्रम दूर करने के लिए हर वर्ग को सीधा जवाब देगी सरकार

बीकानेर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व जयपुर ग्रामीण क्षेत्र से भाजपा सांसद राज्यवर्धनसिंह राठौड़ नागरिकता संशोधन कानून पर आज यहां मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर देशभर में भ्रम फेलाया जा रहा है लेकिन इस एक्ट से तीन देशों से प्रताड़ित लाखों लोगों को नागरिकता मिलेगी।

कांग्रेस को घेरते हुए राज्यवर्धनसिंह राठौड़ ने कहा कि पहले की सरकारों में इस तरह के अधिनियम को लाने की ताक़त और मंशा नहीं रही। नरेंद्र मोदी एक्शन वाले प्रधानमंत्री हैं। भारत ही एक ऐसा देश है जहां सभी धर्मों के लोग एक साथ रहते हंै और आगे बढ़ रहे हैं। आज भारत मजबूत देश है। इस एक्ट को लेकर जो भ्रम है उसे दूर करने के लिए हर वर्ग को सीधा जबाब दिया जाएगा। भारत की परम्परा रही है कि हमने प्रताडि़त लोगों को हमेशा अपनाया है और हर धर्म के लिए भारत में नागरिकता खुली है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति तुष्टिकरण की रही है और वोट बैंक के लिए ही उन्होंने हमेशा काम किया। मोदी सरकार आने के बाद आज देश की जनता में विश्वास बढ़ा है। देश में लम्बे समय तक नेता का नाम आने पर भ्रष्ट माना जाता था लेकिन आज राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के प्रति अच्छी आस्था बनी है। इसलिए विरोधी दलों के पैरों के नीचे से जमीन निकल रही है। अपने पैरों के नीचे से जमीन खिसकती देख विपक्षी दल इस एक्ट को लेकर षड्यंत्र फैलाने का काम कर रहे हंै, लेकिन अब जनता जागरूक हो गई है। इस दौरान शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह, महामंत्री मोहन सुराणा व पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य मौजूद रहे।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here