प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर देश में एक ही दिन में 2 करोड़ से ज्यादा लगी वैक्सीन

0
516
On the birthday of Prime Minister Modi, more than 2 crore vaccines were administered in the country in a single day.

टूटा वैक्सीनेशन रेकार्ड, रचा गया इतिहास

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी

नई दिल्ली। भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर इतिहास रच दिया है। भारत ने एक दिन में दो करोड़ वैक्सीन लगाने का काम पूर्ण कर लिया है। कोविन पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, देश में दी गई खुराकों की संख्या शाम सवा पांच बजे तक 2,00,41,136 तक पहुंच गई थी। वहीं दोपहर डेढ़ बजे तक ही देश में एक करोड़ से अधिक वैक्सीन लगा दी गईं थीं।


केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस बारे में जानकारी दी है। देश में अभी भी वैक्सीनेशन कार्यक्रम तेजी के साथ चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में एक दिन में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने का रिकार्ड तोड़ दिया गया है। पहले डेढ़ करोड़, फिर दो करोड़ वैक्सीन देने का काम किया गया। मांडविया ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘वैक्सीन सेवा को चरितार्थ करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों एवं देशवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी को उपहार। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आज भारत ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए एक दिन में 2 करोड़ टीके लगाने का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया है।’


एक ही दिन में 2 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके लगजाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के जश्न मनाया। इससे पहले मांडविया ने बताया था, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश ने डेढ़ बजे तक अब तक सबसे तेज 1 करोड़ वैक्सीन लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है।’

गौरतलब है कि देश में अब तक 78 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। भारत में तेजी से वैक्सीनेशन का कार्य हो रहा है। इससे पहले 31 अगस्त को, भारत ने 1.30 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराकें दीं हैं, जो अब तक का सबसे अधिक एक दिन में किया गया टीकाकरण है। भारत ने इस साल 27 अगस्त को पहली बार एक करोड़ डोज देने का बड़ा रिकार्ड हासिल किया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने कल ट्वीट किया थाए जिसमें लोगों से वैक्सीन लेने का आग्रह किया गया था। भाजपा ने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया था कि दिन में अधिक से अधिक लोगों को उनके कोविड-19 के टीके लगें।

#Kamal kant sharma / Bhawani joshi www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here