राफेल मामले पर भाजपाइयों का उग्र प्रदर्शन

0
281
राफेल

पुलिस को धता बता कलेक्ट्रेट में घुसे भाजपा के कार्यकर्ता, जनता के सामने झूठ परोसने के राहुल गांधी पर लगाए आरोप, पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद माने कार्यकर्ता।

बीकानेर। राफेल फाइटर विमान सौदे के मुद्दे पर शहर व देहात भाजपा ने आज उग्र प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला कलक्टर को ज्ञापन देने से पहले पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए भाजपाई कलेक्ट्रेट में भी घुस गए।

प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जनता के सामने झूठ परोसने के आरोप भी लगाए।

राफेल

प्रदेश में सत्ता से बाहर होने के बाद पहली बार विपक्ष के रूप में प्रदर्शन करते हुए भाजपाइयों ने आज राफेल मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों को झूठ का पुलिन्दा बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान प्रदर्शन करने आए सभी कार्यकर्ताओं को ज्ञापन देने के लिए कलक्टर कक्ष तक साथ ले जाने की बात को लेकर भाजपाइयों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हो गई परन्तु पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद थोड़ी ही देर बाद पूरा मामला शांत हो गया और भाजपा नेता कलक्टर की अनुपस्थिति में सहायक कलक्टर को ज्ञापन देकर और प्रदर्शन कर वापस लौट गए।

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल सौदे में अम्बानी को फायदा पहुंचाने के आरोप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लगा रहे हैं। जबकि देश के सुप्रीम न्यायालय ने इस मामले सभी प्रकार के दस्तावेज के अध्ययन के बाद सौदे में की गई प्रक्रिया को सही ठहराया और केन्द्र सरकार को क्लीन चिट दे दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here