ओबीसी, कांग्रेस का दमदार सिपाही : डॉ. कल्ला

0
263
ओबीसी

राहुल गांधी की रैली की तैयारियां, ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचाने की मुहिम।

बीकानेर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की एक आवश्यक बैठक शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष ओबीसी हसन अली गौरी ने कार्यकारिणी व उपस्थित प्रबुद्धजनों से राहुल गांधी की दस अक्टूबर को होने वाली रैली में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभाने को कहा।

मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. बीडी कल्ला ने कहा जिस तरीके से ओबीसी विभाग जनसेवा के कार्य कर रहा है, उससे यह साबित होता है कि वो कांग्रेस के एक सच्चे और दमदार सिपाही के रूप में मुस्तैद है।

डॉ. कल्ला ने10 अक्टुबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहूल गांधी के बीकानेर आगमन पर ओबीसी के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे सभी अपने-अपने वार्डों से अधिक से अधिक लोगों को रैली मे लाएं।

विशिष्ठ अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि आने वाले चुनाव में ओबीसी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

बैठक में अब्दुल मजीद खोखर, शिवकुमार स्वामी, सुभाष स्वामी, महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष अमरजीत कौर, अकबर अली ने भी कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी की जनसभा में ज्यादा से ज्यादा तादाद में पहुंचने का आह्वान किया।

इस मौके पर डॉ. बीडी कल्ला ने कांगेस ओबीसी विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र दिए।

इस मौके पर कांग्रेस शहर प्रवक्ता नितिन वत्सस, ओबीसी विभाग के प्रवक्ता लियाकत अली गौरी, सिकन्दर राठौड़, अशोक सेन, देवकिसन बोबरवाल, रामेश्वर सुथार, प्रशान्त कच्छावा, आशा स्वामी, लक्ष्मीनारायाण गेधर, अकबर अली खादी, संतोष देवी, श्याम सुन्दर गहलोत, लतिफ सांई, सुन्दर लाल सोनी, मोहम्मद हारून खोखर, सैयद मौहम्मद नदीम, गणेशाराम नाई, शाहरूख खान, लक्ष्मी देवी तंवर, गोपीराम बिश्नोई, गुड्डी देवी बिश्नोई सहित कांग्रेस ओबीसीविभाग के बहुत से कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 विभाग के जिला अध्यक्ष हसन अली गौरी ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकरियों,  सभी ब्लॉक पदाधिकारिया तथा कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here