अब कांग्रेस के ये दिग्गज नेता थाम सकते हैं भाजपा का दामन !

0
393
Now these veteran Congress leaders can join BJP!

आज कांग्रेस विधायक महेन्द्रजीतसिंह मालवीय ने थामा है भाजपा का दामन

अब कांग्रेस के कई बड़े नेता भी पार्टी को दे सकते हैं झटका

बीकानेर। सोनिया गांधी के निर्वाचन से पहले प्रदेश कांग्रेस को तगड़ा झटका आज लग चुका है। खबर आ रही है कि अब प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज नेता भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। इनमें महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने तो आज भाजपा का दामन थाम लिया है। अब पूर्व मंत्री सांसद खिलाड़ीलाल बैरवा, पूर्व कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारिया व पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र यादव भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं।


राजनीतिक सूत्रों ने बताया कि बीते रविवार को महेंद्रजीतसिंह मालवीया ने दिल्ली में जोधपुर हाउस में सीएम भजनलाल शर्मा से काफी देर तक मुलाकात की। इसके बाद आज मालवीया ने भाजपा ज्वाइन कर ली। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि यह लोग बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।
दूसरी तरफ पूर्व मंत्री खिलाड़ीलाल बैरवा ने भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अशोक गहलोत की वजह से प्रदेश के कांग्रेस नेता पार्टी को छोड़ रहे हैं। हाई कमान कमजोर हो चुका है। उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस को खत्म कर दिया है।

गौरतलब है कि वर्ष, 2024 चुनाव से पहले कांग्रेस को यह तगड़ा झटका हो सकता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि कांग्रेस टूटती हुई नजर आ रही है। सूत्रों के हवाले से यह खबर भी है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की मुलाकात हुई है। करीब एक घण्टे से भी अधिक समय से मुलाकात की गई। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे हैं कि कांग्रेस के कई नेता भाजपा जॉइन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here