अब अफवाहों पर लगेगी रोक, व्हाट्सएप पर एक ही बार कर पाएंगे मैसेज फॉरवर्ड

0
584
व्हाट्सएप

ज्यादा फॉरवर्ड होने वाले संदेशों को एक बार में एक ही व्यक्ति या समूह को भेजा जा सकेगा

बीकानेर। कोरोना वायरस संकट के बीच गलत खबरें और जानकारियां फैलने से रोकने के लिए संदेश फॉरवर्ड (साझा करने) के नियमों में व्हाट्सएप ने बदलाव किया है। अब व्हाट्सएप पर ज्यादा फॉरवर्ड होने वाले संदेशों को एक बार में एक ही व्यक्ति या समूह को भेजा जा सकेगा।

इससे पहले व्हाट्सएप में एक बार में संदेश भेजने की सीमा पांच लोगों या समूहों तक सीमित थी। इससे पहले फर्जी खबरों को फैलने से रोकने के लिए व्हाट्सएप ने संदेश के साथ यह जानकारी देने की शुरुआत भी की थी कि इसे फॉरवर्ड किया गया है या नहीं। फेसबुक के स्वामित्व वाली मेसेंजिंग एप ने कहा कि कोरोना वायरस संकट के बीच आपस में जुड़े रहने के लिए लोग व्हाट्सएप का सक्रियता से उपयोग कर रहे हैं। ऐसे समय में गलत जानकारियों को फैलने से रोकने के लिए उसने यह नया फीचर पेश किया है। व्हाट्सएप की ओर से यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब दुनियाभर के सरकारें फर्जी खबरों से निपटने की चुनौती का सामना कर रही हैं।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर फर्जी और भ्रामक मैसेज काफी तादाद में पोस्ट किए जाते हैं। सीएए और एनआरसी आदि को लेकर पहले भी बहुत से भ्रामक संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए जिसकी वजह से देश भर में अफवाहों के चलते काफी नुकसान होते भी देखा गया है। अब कोरोना वायरस को लेकर लोग सोशल मीडिया पर भ्रमित संदेश पोस्ट कर रहे हैं, ऐसे संदेशों को फॉरवर्ड करके लाखों लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिए फैलाई जा रही अफवाहों को रोकने के लिए सरकार की ओर से सोशल मीडिया प्रबंधन को कहा गया जिस पर व्हाट्सएप ने ये बदलाव किया है।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here