अब कर्मचारी मुख्यमंत्री को घेरेंगे उनके ही गृह जिले में, देखें वीडियो…

0
417
Now employees will surround the Chief Minister in his home district

प्रदेशभर में 21 मार्च से शुरू होगा कर्मचारी जन जागरण

प्रदेशाध्यक्ष केशरसिंह चंपावत ने यहां कर्मचारियों से किया संवाद

बीकानेर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की ओर से प्रदेशभर में 21 मार्च से कर्मचारी जन जागरण अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले से की जाएगी। इस बारे में जानकारी आज महासंघ (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष केशरसिंह चंपावत ने मीडिया को दी।

चंपावत ने कहा कि इस वर्ष कर्मचारियों की अपने हकों के लिए सरकार से आर-पार की लड़ाई होगी। क्योंकि कोरोनाकाल के दौरान विभिन्न पत्रों के माध्यम से सरकार को कर्मचारियों की मांगों से अवगत कराया गया था लेकिन सरकार ने आज तक ध्यान नहीं दिया। जिससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को कर्मचारियों की 27 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया था जिसमें आर्थिक रूप से शोषित जनता जल योजना कर्मी, पंचायत सहायक, एनआरएचएम कर्मी, वन मित्र, कृषि मित्र, पैराटीचर, मदरसा पैराटीचर, शिक्षाकर्मी, चिकित्साकर्मी, लोक जुम्बिश कर्मचारी, मनरेगा कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, कम्प्यूटर ऑपरेटर, जलदाय विभाग, जनजीवन मिशन में कार्यरतकर्मचारी, इंजीनियरिंग कॉलेज के अशैक्षणिक कर्मचारी, वार्षिक निविदा/संविदा आधार पर वर्षों से कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, लिपिक, सफाईकर्मी, तकनीकी कर्मचारी, रोजगार सहायक, कुक कम हेल्पर, वार्डन, कस्तूरबा गांधी स्कूलों की अध्यापिकाओं से संबंधित मांगें प्रमुख थीं। साथ ही सरकार से सांवत कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने को भी कहा गया है। अगर सरकार 20 मार्च तक इन मांगों का निस्तारण नहीं करती है तो 21 मार्च से प्रदेशभर में तकरीबन सात लाख से ज्यादा कर्मचारी सड़कों पर उतरेंगे।

आज संवाद कार्यक्रम में महासंघ (एकीकृत) के उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित, प्रदेश सचिव बजरंग सोनी, जिला सभाध्यक्ष श्रवणकुमार वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष पशुपालन कैलाश आचार्य, प्रदेश अध्यक्ष मंत्रालयिक मनीष विधानी, जिला महामंत्री राजकुमार व्यास, स्वास्थ्य विभाग से महीपाल चौधरी, आदराम चौधरी, आरिफ मोहम्मद, इदरीश अहमद, सुधीर सेतिया, पवन भाटी, जलदाय विभाग से रमेश उपाध्याय, मुरलीदान चारण, कैलाश मेघवाल, गौरीशंकर देवड़ा, अजयपाल सिंह तंवर, आईजीएनपी से कमल अनुरागी, हितेश अजमानी, मोहन पुरोहित, रमेश, वन विभाग से जसवीर बरनाला, सुरेन्द्र फौजी, धनराज, रामनारायण बिश्नोई, घनश्याम पंचारिया, मूलाराम उपाध्याय, शिक्षा विभाग से मनोज, बजरंग, अशोक चांवरिया, महिला बाल विकास से मनजीत कौर सहित अन्य विभागों के बहुत से कर्मचारीमौजूद रहे।

#Kamal kant sharma/Bhawani joshi www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here