नौ दिवसीय श्रीअयुत चंडी महायज्ञ 25 जनवरी से महानंदजी मंदिर में

0
188
श्रीअयुत चंडी महायज्ञ

शुक्रवार को शोभायात्रा बिस्सों के चौक से

बीकानेर। महानंदजी मंदिर में नौ दिवसीय श्रीअयुत चंडी महायज्ञ 25 जनवरी से शुरू होगा। शुक्रवार यानि कल शोभायात्रा का आयोजन होगा।
नौ दिवसीय श्रीअयुत चंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति 2 फरवरी को होगी। यज्ञ स्थान पर चारों वेदो के द्वार स्थल बनाए गए हैं। शक्तिपीठ मां की प्रतिमा भी यज्ञ स्थल पर स्थापित की गई है।

व्यासपीठ अधिकारी पंडित मक्खनलाल शास्त्री ने बताया कि आयोजन के दौरान भजन संध्या भी आयोजित की जाएगी, जिसमें शिव सुथार, बद्री सुथार जैसे प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन में पूण्यानंद महाराजए, श्रीधर महाराज जैसे प्रबुद्ध ऋषि शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि पूर्व राजमाता सुशीला कुमारी की प्रेरणा और आशीर्वाद से इस आयोजन की रूपरेखा निर्धारित की गई है। अयोध्या, काशी आदि स्थानों से पंडित इस आयोजन में पहुंचेंगे।

शुक्रवार को शोभायात्रा

आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार को बिस्सों के चौक से शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए महानंदजी मंदिर पहुंचेगी। शनिवार से श्री अयुत चंडी महायज्ञ की विधिवत रूप से शुरुआत होगी। आयोजन समिति में समाजसेवक पदमाराम कुलरिया, कन्हैयालाल कल्ला, देवकिशन चांडक जैसे आदि जन सहयोग कर रहे हैं। वहीं शिवकुमार व्यास, विजयशंकर व्यास और गौरीशंकर पुरोहित सहित अन्य लोग आयोजन व्यवस्था कार्य कर रहे हैं। आयोजन मानव कल्याण और प्रकृति संरक्षण की मंगलकामना को लेकर किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here