काजरी फार्म हाउस में नील गायों को गोली मारी

0
188
नील गायों

बीकानेर। राजमार्ग-15 पर स्थित केन्द्रीय शुष्क कृषि अनुसंधान केन्द्र (काजरी फार्म हाउस) परिसर में रविवार रात शिकारियों ने नील गायों के झुण्ड पर फायरिंग कर दी, इससे दो नील गायों की मौत हो गई।

खबर मिलते ही वन्यजीव प्रेमी इक्कठा होकर मौके पर पहुंच गए और शिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के रैंजर मनरूप सिंह और बीछवाल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और नील गाय के शवों को कब्जे में लेकर मौके पर ही पोस्टमार्टम करवाया।

बताया जा रहा है कि दोनों नील गाय के गले में गोली के निशान से साफ जाहिर हो रहा है कि शिकारियों ने गोली मार कर शिकार किया है। पुलिस और वन विभाग अधिकारियों ने इस संबंध में आस-पास रहने वाले लोगों से जानकारी जुटाई तो पता चला कि नील गाय का झुण्ड देर रात को काजरी फार्म हाउस में घुस गया था।

कहा यह भी जा रहा है कि नीलगायों को फार्म हाउस के चौकीदारों ने गोली मारी है। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम जांच करने में जुटी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here