पच्चीस वर्षीय युवक की हत्या, छतरगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म

0
320
जमीनी विवाद

जेएनवीसी थाना क्षेत्र के रिडमलसर गांव में हुई वारदात

बीकानेर। रिडमलसर गांव स्थित एक घर में चौकीदारी करने वाले एक युवक की हत्या अज्ञात ने हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जेएनवीसी थाना पुलिस ने शव को पीबीएम परिसर स्थित मोर्चरी में रखवाया।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान छीनाराम पुत्र कानाराम मेघवाल निवासी दाउदसर (थाना जामसर) के रूप में की गई है। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता लगा है कि मृतक युवक सेवानिवृत पटवारी सलीम के रिडमलसर गांव स्थित घर में चौकीदारी करता था।

आज शाम छह बजे पुलिस के पास वारदात की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव के सिर में चोट लगी थी और उसमें से खून निकला हुआ था। आस-पास पता करने पर यह करतूत फिलहाल अज्ञात शख्स के द्वारा की गई बताई जा रही है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं जेएनवीसी थानाधिकारी गोविन्द सिंह मय जाब्ता मौके पर हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छतरगढ़ क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म का मामला

छतरगढ़ थाना में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक पीडि़ता की ओर से दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वह 15 मई को दोपहर 12 बजे लक डिय़ां बीनने के लिए जंगल में गई थी। उस दौरान उसके पास आरिफ, बनवारी और दिनेश नायक नाम के तीन युवक पहुंचे।

उन तीनों ने उसे अपने पास बुलाया लेकिन पीडि़ता ने विरोध किया तो आरिफ ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, बनवारी ने उसके हाथ पकड़े और दिनेश नायक ने उसके पैर पकड़ लिए। तीनों आरोपी उसे झाडिय़ों में ले गए और वहां बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीडि़ता ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि आरोपियों ने तीन घंटे तक उसे वहां रोक के रखा और उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बनाई। छतरगढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को राउण्डअप कर लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here