नगर निगम ने दो मैरिज पैलेस को किया सीज, देखें वीडियो…

0
587
नगर निगम

शिवबाड़ी रोड पर स्थित हैं दोनों मैरिज पैलेस

बीकानेर। नगर निगम ने आज अवैध रूप से चल रहे दो मैरिज पैलेस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया। शिवबाड़ी रोड पर बने इन मैरिज पैलेस को नगर निगम की अनुमति लिए बिना ही चलाया जा रहा था।

नगर निगम उपायुक्त अलका बुरडक ने न्यूजफास्ट वेब से कहा कि शहर में चल रहे अवैध मैरिज पैलेसों को पहले नोटिस दिया गया था। बावजूद इसके मैरिज पैलेस की ओर से कोई अनुमति नहीं ली गई। जिस पर निगम की ओर से कार्रवाई करते हुए आज दो भवनों को सीज किया गया है। वहीं एक भवन में मैरिज पैलेस चालू नहीं होने के कारण उसे सीज करने की कार्रवाई को टाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि शहर में बिना अनुमति के चल रहे अन्य मैरिज पैलेस पर भी जल्द से जल्द नगर निगम कार्रवाई करेगा।

गौरतलब है कि शहर में बहुत से स्थानों पर मैरिज पैलेस संचालित किए जा रहे हैं। जिनमें से कई मैरिज पैलेस ने तो नगर निगम में की जाने वाली सारी औपचारिकताओं को पूरा कर दिया है लेकिन बहुत से ऐसे मैरिज पैलेस भी हैं जिन्होंने निगम की औपचारिकताओं को पूरा करने की जहमत नहीं उठाई है।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here