नगर निगम को मिले चार अत्याधुनिक अग्निशमन वाहन, देखें वीडियो…

0
376
Municipal Corporation got four state-of-the-art fire fighting vehicles

नगर निगम का अग्निशमन दल हुआ और भी मजबूत

महापौर ने दिखाई 4 नए अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी

बीकानेर। नगर निगम अग्निशमन दल को और मजबूती देने के लिए 4 नए और अत्याधुनिक अग्निशमन वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं। नगर निगम में आज महापौर सुशीलाकंवर राजपुरोहित ने आयुक्त गोपाल राम बिरड़ा, पार्षदगण और कार्मिकों की मौजूदगी में इन अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर बीकानेर की जनता को समर्पित किया।


महापौर ने बताया की चारों वाहन अत्याधुनिक तकनीक से बने हैं इन वाहनों की क्षमता 4500 लीटर है। वाहनों को गति, दक्षता और हर संभव उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए तैयार किया गया है। हमारा निरंतर प्रयास रहा है की नगर निगम को संसाधनों की दृष्टि से संबल बनाया जावे। शहर की सरंचना को देखते हुए जल्द ही छोटे अग्निशामक वाहन भी उपलब्ध करवाए जायेंगे। शिववैली में नया अग्निशमन केंद्र भी बन कर तैयार हो गया है। जल्द ही सारी सुविधाएं, आवश्यक स्टाफ उपलब्ध करवाते हुए शहर में एक और अग्निशमन केंद्र को शुरू किया जायेगा। हल्दीराम प्याऊ के आस पास एक और अग्निशमन केंद्र की संभावना को देखते हुए स्थान ढूंढा जा रहा है ताकि शहर को चौतरफा हर आपदा से सुरक्षित रखा जा सके।


कार्यक्रम में पार्षद भंवरलाल साहू, रामदयाल पंचारिया, सुमन छाजेड़, शिवचंद पडिहार, बजरंग सोखल, प्रदीप उपाध्याय, मानमल सोनी, नवनिर्वाचित पार्षद कांता भाटी, जामन लाल गजरा, राज कड़ेला सहित नगर निगम के आला अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

महिला वाहन चालक का नवाचार की हुई सराहना


नगर निगम अग्निशमन दस्ते में महिला चालक पुष्पा की महापौर ने जमकर सराहना की। महापौर ने कहा की अग्निशमन ही नही आज महिलाएं हर क्षेत्र में मजबूती से अपना दमखम दिखा रही हैं। महापौर ने पुष्पा को शुभकामनाएं देते हुए और भी महिलाओं को प्रेरित करने की बात कही।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here