नगर निगम : महापौर की मौजूदगी में हुआ समझौता, विवाद खत्म, देखें वीडियो…

0
630
महापौर

नगर निगम अधिकारी और वार्ड 26 के पार्षद में चल रहा था विवाद

बीकानेर। नगर निगम में महापौर की मौजूदगी में आज निगम अधिकारी और पार्षद के बीच चल रहा विवाद खत्म हो गया। दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले वार्ड 26 के पार्षद रामदयाल पंचारिया और नगर निगम अधिकारी अलका बुरडक के बीच विवाद होने की बात सामने आई थी। उस दौरान पार्षद रामदयाल पंचारिया ने कलक्टर को ज्ञापन देकर निगम अधिकारी अलका बुरडक को निलम्बित करने की मांग भी की थी। वहीं निगम अधिकारी ने भी पार्षद पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगातेे हुए अपने आला अधिकारियों को शिकायत की थी।

मामला बढऩे के बाद आज नगर निगम में महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई और कुछ देर बाद समझौता हो गया। महापौर ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि पार्षद व अधिकारी, सभी नगर निगम परिवार के सदस्य हैं, परिवार में कहासुनी होती रहती है लेकिन इसे तूल नहीं देना चाहिए। हमने आपस में मिल-बैठकर मामला सुलझा लिया है।

Kamal kant sharma and Bhawani joshi newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here