विधायक सिद्धि कुमारी पहुंची गुरुद्वारे, सुने शबद कीर्तन, लंगर में दी सेवा

0
297
कोलायत

गुरु ग्रन्थ साहिब के आगे टेका मत्था, सबकी कुशलक्षेम के लिए की अरदास

बीकानेर। देश और प्रदेश के साथ बीकानेर में भी गुरु नानक देव जी का 550वां जन्मदिन प्रकाशोत्सव के रूप में मनाया गया। इस मौके पर बीकानेर पूर्व क्षेत्र की विधायक सिद्धि कुमारी ने भी गुरुद्वारा श्रीगुरुनानक में मत्था टेका और देश व शहर की खुशहाली के लिए अरदास की। विधायक के साथ निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भी आज गुरुद्वारे में नजर आए।

प्रकाशोत्सव के चलते शहर के सभी गुरुद्वारों में शबद कीर्तन हुए। अरदास के बाद लंगर का आयोजन किया गया। विधायक सिद्धि कुमारी ने भी शबद कीर्तन सुनने के साथ ही लंगर में रोटियां बना कर सेवा दी। उन्होंने कहा कि प्रकाशोत्सव के अवसर पर सभी को गुरु नानक देव जी के संदेशों को अपने जीवन मे उतारना चाहिए। गुरुनानक देव के जन्म स्थान करतारपुर साहिब के लिए कोरिडोर खुलने पर सिख समुदाय के लोगों को बधाई भी दी। वहीं भाजपा प्रत्याशियों ने भी गुरुदुवारे में मत्था टेक कर मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here