जनता रसोई केन्द्र पहुंचे विधायक गिरधारी महिया, कर्मवीरों को पेश किया सलाम, देखें वीडियो…

0
421
विधायक गिरधारी महिया

जनता रसोई केन्द्र को आज हुए 50 दिन पूरे, आगे की भी है तैयारी

बीकानेर। पीबीएम हैल्प कमेटी की ओर से संचालित जनता रसोई केंद्र के 50वें दिन आज श्रीडुंगरगढ विधायक गिरधारी महिया पहुंचे और उन्होंने वहां जरूरतमंदों के लिए भोजन बना रहे कर्मवीरों के जज्बे को सलाम किया।

पीबीएम हैल्प कमेटी के संयोजक एडवोकेट बजरंग छींपा ने बताया कि विधायक गिरधारी महिया ने पचासवें दिन जनता रसोई केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहां कार्य कर रहे कर्मवीरों को सलाम करते हुए उनके जज्बे की प्रशंसा की और कमेटी के सेवाकार्य की सराहना की। कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह राजपुरोहित ने विधायक महिया को जनता रसोई केन्द्र का अवलोकन करवाते हुए जानकारी दी। कमेटी के हेमंत पडि़हार ने विधायक महिया को बताया कि कमेटी द्वारा प्रतिदिन 5 हजार से ज्यादा लोगों के लिए भोजन बनाकर वितरित किया जा रहा है। साथ ही तथा 40 किलो आटे की रोटियां श्वानों व गायों के लिए भी प्रतिदिन तैयार की जा रही हैं।

कमेटी के ओमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस दौरान विमल बिनावरा, घनश्याम पंवार, लक्ष्मण सोनगरा, राणुसिंह राजपुरोहित, भागीरथसिंह राजपुरोहित, पन्नेसिंह राजपुरोहित, कौशल पडि़हार, कालूराम चौधरी, रवि खत्री, मनोज राजपुरोहित, गोविंद सिरोही, बबलू, सुभाष मालवीय, दीपक आसेरी, टिल्लु बीकानेरी, सुनीता मोडासिया, रामचंद्र गहलोत, प्रिया चौहान, संजय सौंलकी, पवन सोलंकी, रवि खत्री, चंद्रवीर सियाग, संजयसिंह गहलोत, सुनील पडि़हार, राजेश जनागल, ऊषा कंवर, विक्रम मेघवाल, महेंद्र चौधरी, धीरज शर्मा, बलदेवसिंह राजपुरोहित, मुन्नीराम चौधरी, लेखराम जाट सहित कई कार्यकर्ताओं से विधायक महिया ने मुलाकात की। कमेटी की ओर से विधायक को विश्वास दिलाया गया कि पीबीएम हैल्प कमेटी लॉकडाउन चलने तक जनता रसोई केंद्र को लगातार संचालित करेगी।

Kamal kant sharma and Bhawani joshi newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here