भाजपा किसान मोर्चा की बैठक आयोजित

0
253
किसान मोर्चा

अमित शाह के किसान सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा पहुंचने का आह्वान

बीकानेर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 18 सितम्बर को नागौर दौरे को लेकर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आज तैयारियों को लेकर देहात जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी यादव ने भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसान सम्पर्क यात्रा निकाल कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसानों से नागौर पहुंचने का आह्वान किया।

भाजपा किसान मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष धूड़ाराम डेलू की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी यादव ने किसान मोर्चा पदाधिकारियों को अमित शाह के दौरे को लेकर जिम्मेदारियां भी सौंपी।

प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी यादव ने बताया कि 18 सितम्बर को नागौर में अमित शाह किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। इस दौरान किसानों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए किसान मोर्चा द्वारा किसानों को घर-घर जाकर निमंत्रण दिया जा रहा है। साथ ही उन्हें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई किसान कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। विपक्षी दल कांग्रेस के राज में किसानों के लिए क्या किया गया इसकी भी जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल अपने परिवार का ध्यान रखा जबकि केंद्र और प्रदेश में सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने किसानों के कल्याण के कई कार्य किए हैं। फसलों का समर्थन मूल्य डेढ़ गुना बढ़ाया जाना भाजपा की ही उपलब्धि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here