महापौर का डॉ. कल्ला से सवाल : क्यों बन रहे शहर के विकास में बाधक, देखें वीडियो…

0
367
Mayor's question to Dr. Kalla: Why is the development of the city a hindrance

डीएलबी को माध्यम बनाकर कैबिनेट मंत्री पर नगर निगम कार्यों में बाधा डालने का आरोप

मीडिया के सामने बयां की पीड़ा

बीकानेर। महापौर सुशीला कंवर ने आज मीडियाकर्मियों से रूबरू होते हुए शहर के विकास में जयपुर से पहुंचाई जा रही बाधा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कैबिनेट मंत्री डॉ. बीडी कल्ला पर डीएलबी को माध्यम बनाकर नगर निगम के कार्यों में बाधा डालने के आरोप लगाए।

महापौर ने कहा बीकानेर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड होने की वजह से मंत्री डॉ. बीडी कल्ला के दबाव के कारण डीएलबी द्वारा नगर निगम कार्यों में बेवजह बाधा पहुंचाई जा रही है। शहर के विकास को रोका जा रहा है। डीएलबी को माध्यम बनाकर निगम में टेंडर सहित अन्य कार्यों में हस्तक्षेप किया जा रहा है। जिसके चलते शहर के विकास कार्य बाधित हो रहेे हैं। निगम कर्मचारियों पर दबाव बनाकर विकास कार्य रुकवाए जा रहे हैं। मृत पशुओं के टेंडर में डीएलबी के हस्तक्षेप के कारण शहर में हालात खराब हो रखे हैं। निगम कमेटियों में कांग्रेस के व्यक्ति शामिल किए गए। हालांकि उसमें कोर्ट द्वारा स्टे लगा दिया गया है।

महापौर ने कहा कि हम नगर निगम में भ्रष्टाचार को खत्म करके पारदर्शिता के साथ कार्य करके शहर का विकास चाहते हैं, लेकिन प्रदेश सरकार व यहां के कैबिनेट मंत्री को बीकानेर में भाजपा का बोर्ड और शहर का विकास हजम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि काफी समय से नगर निगम में आयुक्त का पद रिक्त चल रहा है, लेकिन सरकार वहां स्थाई रूप से आयुक्त नहीं लगा रही है।

प्रेस वार्ता में मौजूद भाजपा शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि शहर के विकास में रोड़ा अटकाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर की जनता भी सब स्थितियों को समझ रही है।

#Kamal kant sharma/Bhawani joshi www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here