महापौर और उपमहापौर ने संभाला पद, जताया आभार, देखें वीडियो…

0
276
महापौर

शहर का विकास करने का लिया संकल्प

बीकानेर। महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने महापौर और राजेन्द्र पंवार ने उपमहापौर का पद आज नगर निगम पहुंच कर संभाला। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी मौजूद रहे।

नगर निगम कार्यालय पहुंचने पर महापौर सुशीला कंवर ने पहले देव पूजन किया और उसके बाद अपने पद को संभाला। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहर के विकास को लेकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। सबसे पहले शहर को कैटल फ्री (आवारा पशु मुक्त) किया जाएगा। आवारा पशुओं की वजह से आए दिन हादसे होने के समाचार मिल रहे हैं। इन आवारा पशुओं के लिए नंदी गोशाला का सही तरीके से क्रियान्वयन किया जाएगा। शहर के डे्रनेज सिस्टम को सही करने की कोशिशें की जाएगी। शहर के मुख्य बाजारों में सुलभ कॉमप्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा।

नवनिर्वाचित महापौर ने कहा कि शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं मिलने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हरसंभव कोशिशें की जाएंगी। सभी पार्षदों को साथ लेकर आमजन के कार्य किए जाएंगे।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा के शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, उपाध्यक्ष अशोक बोबरवाल, महामंत्री मोहन सुराणा, दीपक पारीक सहित भाजपा के पार्षद, संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here