मस्त मंडल सेवा संस्था करेगी राशन सामग्री की दो हजार किट वितरित

0
388
मस्त मंडल सेवा संस्था

दिहाड़ी मजदूर और बाहर से आए लोगों में जाएगी बांटी

बीकानेर। मस्त मंडल सेवा संस्था की ओर से राशन सामग्री की दो हजार किट का वितरण किया जाएगा। संस्था की ओर से जरूरतमंदों की सूची तैयार की गई है।

संस्था संरक्षक व भाजपा नेता महावीर रांका ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि यह राशन किट मुख्यत: उन लोगों में वितरित की जाएगी, जो बीएलओ सूची, वार्ड अथवा राशन कार्ड श्रेणी में नहीं आते हैं। दिहाड़ी मजदूर एवं अन्य स्थानों से बीकानेर में मजदूरी करने आए हुए हैं, ऐसे जरुरतमंद लोगों को यह राशन किट वितरित की जाएगी। रांका ने बताया कि बीकानेर पुलिस अधीक्षक प्रदीपमोहन शर्मा ने संस्था की ओर से दी जाने वाली राशन सामग्री का अवलोकन कर सेवा कार्य की सराहना की है।

मस्त मंडल सेवा संस्था अध्यक्ष विजय मालू ने बताया कि ऐसे जरुरतमंदों की पहले सूची तैयार की गई, उसके आधार पर यह राशन सामग्री वितरित की जाएगी। संस्था के पवन महनोत ने बताया कि इस दौरान संस्था के अरिहन्त नाहटा, राजेन्द्र बोथरा, देवेन्द्र बैद, नवरतन डागा, बच्छराज नाहटा, चन्द्रप्रकाश नाई, राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, आशीष अग्रवाल, शिवरतन भाटी, मनीष सेठिया, पूनमचन्द चौरडिय़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Kamal kant sharma and Bhawani joshi newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here