प्राणियों की सेवा कर विशेष दिन को बनाया गौरवशाली, देखें वीडियो…

0
308
Made this special day proud by serving the living beings, watch the video...

कांग्रेस पार्षद ने गरीबों की सेवा करके मनाया अपना जन्मदिन

उदयपुर कांड के पीडि़त परिजनों को भेजी आर्थिक मदद

बीकानेर। सामान्यतया लगभग हर व्यक्ति अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए हजारों रुपए खर्च कर दुनिया को दिखाता है और चकाचौंध के इस दौर में अपना रसूख कायम करता है, लेकिन अभी कुछ लोग ऐेसे भी हैं जो अपने जन्मदिन को प्राणियों की सेवा कर और भी महत्वपूर्ण बना देते हैं।


ऐसा ही अनुकरणीय कार्य आज पार्षद मनोज विश्नोई ने किया। पार्षद विश्नोई ने आज अपने जन्मदिन पर न सिर्फ प्राणियों की सेवा की बल्कि सामाजिक सरोकार के कई कार्य दूसरे लोगों को ऐसा करने के लिए प्रेरित भी किया। पार्षद विश्नोई ने अपने जन्मदिन पर उदयपुर के कन्हैयालाल टेलर के परिजनों को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए 51 हजार रुपए की सहायता दी। साथ ही यहां आठवीं कक्षा की सीमा नायक नामक बालिका की पढ़ाई का एक साल का खर्च भी उठाने का ऐलान किया।

जन्मदिन के मौके पर पार्षद विश्नोई ने झुग्गी- झोपडिय़ों में जाकर गरीब बच्चों को पाठय सामग्री वितरित की। इस मौके पर विश्नोई ने 51 क्विंटल हरा चारा भी गौवंश के लिए गोशालाओं में भेंट किया। इस दौरान उनके बेटे शौर्य व अन्य परिजन भी मौजूद रहे।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here