लोकसभा चुनाव : पहली बार नमो एप के जरिए 35 लाख लोगों तक पहुंचेगी भाजपा

0
242
Lok Sabha elections: BJP will reach 35 lakh people through Namo app for the first time

इस वोट बैंक पर है मुख्य फोकस, कार्यकर्ताओं को एप डाउनलोड करवाने का मिलेगा लक्ष्य

दावेदारों का आकलन भी होगा नमो एप के जरिए, केन्द्र की योजनाओं को पहुंचाएंगे लोगों में

बीकानेर। पहली बार लोकसभा चुनाव में भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी की योजनाओं को लेकर नमो एप के जरिये जा रही है। जिसमें केंद्र सरकार की सभी योजनाएं शामिल हैं। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि नमो एप के जरिये पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं की कार्यविधि पर नजर रहेगी। साथ ही जो लोग लोकसभा का टिकट मांग रहे हैं उनके काम का आकलन नमो एप के जरिये हो जाएगा। इसलिए सभी को टारगेट भी दिया जाएगा।


फिलहाल किसी को कोई टारगेट नहीं दिया गया है। इसके लिए कुछ दिन बाद प्रदेश कार्यालय में एक बड़ी प्रदेश स्तर की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जिसमें तय होगा कि किसे कितना टारगेट दिया जाएगा। अभी तक 7 लाख तक नमो एप डाउनलोड हो चुके हैं। जबकि राजस्थान में 30 से 35 लाख लोगों से डाउनलोड कराना है। सभी को भारत सरकार की योजनाओं का पता चल सके।


राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक नमो एप के जरिये इसलिए पार्टी लोगों तक जाना चाहती है क्योंकि युवा और महिला को पीएम मोदी की योजनाओं को पूरी तरह से बताना और समझाना है। सभी को पता है कि हर किसी युवा और महिला के पास मोबाइल होता है। इसलिए उन तक पहुंचना है। विधानसभा चुनाव में कई क्षेत्रों में युवा और महिलाओं का कम वोट बीजेपी को मिला है। इसलिए इस बार पार्टी कोई मौका नहीं छोडऩा चाह रही है। नमो एप को पार्टी एक बड़ा हथियार मान रही है।


सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कार्यालय में भाजपा सोशल मीडिया के समन्वयक की ओर से प्रबुद्धजन को शपथ ग्रहण कराया है और नमो एप डाउनलोड कराया गया है। जहां पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे हैं। इसके साथ ही वर्ष, 2047 तक के लिए इस लक्ष्य को लेकर चला जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here