दीपावली पर जलाएं गाय के गोबर से बने दीपक, अभियान शुरू

0
620

गौमय कामधेनु दीपावली महायज्ञ अभियान की हुई शुरुआत

बीकानेर। राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के आह्वान पर आज बीकानेर गोशाला संघ व तुलसी गोशाला की ओर से गौमय कामधेनु दीपावली महायज्ञ अभियान की शुरुआत की गई। महंत रामेश्वरानंद महाराज, संवित सुबोधगिरी महाराज व महामंडलेश्वर सरजूदास महाराज के सान्निध्य में हुए इस कार्यक्रम में अतिथि महापौर सुशीलाकंवर राजपुरोहित व उपमहापौर राजेन्द्र पंवार रहे।

बीकानेर गोशाला संघ के अध्याक्ष सूरजमालसिंह नीमराना ने बताया कि राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के आह्वान पर इस अभियान के तहत प्रदेश के 33 जिलों में 33 लाख गायों के गोबर से बने दीपक लोगों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। इस बार दीपावली पर गौमय दीपक जलाएं जाएंगे।

अभियान का शुरुआत करते हुए महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित और उपमहापौर राजेन्द्र पंवार ने कहा कि गोमय दीपावली से घर का वातावरण शुद्ध होगा और गौ माता के प्रति आमजन में श्रद्धा का भाव उत्पन्न होगा। इको फ्रेंडली दीपावली मनाने से स्वदेशी अभियान को बल मिलेगा। इस अवसर पर संवित सुबोधगिरी महाराज, महामंडलेश्वर सरजूदास महाराज और महंत रामेश्वरानंद महाराज ने सभी सनातन धर्मियों से गाय के गोबर से बने दीपक जलाने का आह्वान किया।इस अवसर पर गोशाला संघ के महामंत्री निरंजन सोनी, आयोजन संयोजक अरविन्द ऊभा सहित कई जने मौजूद रहे।

वातावरण को शुद्ध करेंगे गाय के गोबर से बने दीपक

गोशाला संघ अध्यक्ष ने बताया कि यह दीपक दो प्रकार के होंगे। एक दीपक जो तेल से जला कर सामान्य दीपक की तरह उसे घर में सजाया जाएगा, दूसरा दीपक घर के वातावरण को शुद्ध करने के लिए हवन सामग्री के साथ बना होगा, उस दीपक को देसी घी से जलाया जाएगा, उससे घर का वातावरण शुद्ध होगा। इस दीपक के जलने से घर में हवन की खुशबू महकेगी। जिससे घर के वातावरण को पटाखों की गैस को कम करने में सहायक होगी।

इस शुद्ध देसी गाय के गोबर से बने दीपक में गोबर के साथ गोंद का उपयोग किया गया है। इसमें 40 प्रतिशत ताजा गोबर और 60 प्रतिशत सूखा गोबर गोंद के साथ मिलाकर यह दीपक बनाए गए हैं। गोबर के साधारण दीपक की कीमत 2 रुपए व हवन सामग्री मिलाकर बनाए गए शुद्ध गोबर के दीपक की कीमत 5 रुपए है। गोबर के दीपक के साथ-साथ गोबर से लक्ष्मी-गणेशजी की प्रतिमा भी बनाई गई है। लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा की कीमत 31 रुपए रखी गई है।

अभियान के संयोजक पार्षद अनूप गहलोत ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर यह दीपक उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। जिनमें तुलसी सर्किल पर तुलसी गोशाला, शिवबाड़ी स्थित लालेश्वर महादेव मंदिर, भक्तानंद आश्रम भीनासर, सादुल स्कूल के सामने विजय कोचर की दुकान, जस्सूसर गेट, नत्थूसर गेट सहित कई स्थानों पर ये दीपक आमलोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here