जीव प्रेमियों का धरना शुरू, जल्दी गिरफ्तार हों शिकारी

0
264
जीव प्रेमियों

कलक्टर कार्यालय के आगे बेमियादी धरना शुरू, जीव प्रेमियों में आक्रोश।

बीकानेर। जिले की कोलायत तहसील के हदां की कुंभलाई की रोही में हुए हिरण शिकार मामला अब तूल पकडऩे लगा है। वन विभाग रेंज कोलायत द्बारा नामजद शिकारियों की गिरफ्तार नहीं करने के विरोध में आज विश्नोई समाज व वन्य जीव प्रेमीयो ने जीव रक्षा संस्थान के बैनर तले कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना लगा दिया गया। धरने पर बैठे लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

इस दौरान बड़ी संख्या में वन्य जीव प्रेमी ओर विश्नोई समाज के लोग मौजूद रहे। जीव रक्षा संस्था के जिलाध्यक्ष मोखराम धारणिया ने कहा कि कोलायत रैंज वन विभाग में नामजद आरोपी के खिलाफ हिरण शिकार का मामला दर्ज है, लेकिन घटना को 10 दिन बीतने के बाद भी आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। ऐसे में शिकारियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है। पूरे समाज व जीव रक्षा प्रेमियों में रोष है।

वही अखिल भारतीय जीवरक्षा विश्नोई महासभा के प्रदेशाध्यक्ष शिवराज विश्नोई ने वन विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही और शिकारियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि सभी साक्ष्य मिलने और मृत चिंकारा हिरण का शव मिलने के बाद भी ठोस कार्रवाई नही हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

गौरतलब है कि जिले में शिकार के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। अमूमन शिकारी अपनी पहुंच के चलते बच निकलते हैं। इस बात से जीव प्रेमियों में खासा आक्रोश है। जीव प्रेमियों का मानना है कि रसूख के चलते पुलिस भी शिकारियों पर शिकंजा कसने से कतराती रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here