नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण, नाराज हुए कलक्टर

0
212
कलक्टर

निगम आयुक्त को दिए निर्देश, समय पर उपस्थित हों अधिकारी और कर्मचारी।

बीकानेर। कलक्टर कुमारपाल गौतम आज नगर निगम कार्यालय में निरीक्षण करने पहुंचे। सुबह सवा दस बजे तक निगम की निर्माण शाखा भवन पर लगे ताले पर कलक्टर ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को बुलाकर ताला खुलवाया।

निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के लापरवाहीपूर्ण रवैये को देखकर कलक्टर ने निगम आयुक्त को कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलक्टर ने निर्माण शाखा में रखी फाइलों को देखकर कहा कि कार्य समय पर नहीं होने से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि समय पर कार्य पूरा किया जाए।

वहीं उन्होंने लेखा शाखा में भी कर्मचारियों के नहीं मिलने पर अनुपस्थित कार्मिकों को निलंबित करने की बात कही। उन्होंने आयुक्त निगम से कहा अभियंता और सफाई निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया जाए और आयुक्त नियमित रूप सभी विभागों का निरिक्षण करे। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई।

सात दिन बाद होगा निरीक्षण.

कुमारपाल गौतम ने नगर निगम के सभी कक्षों में जाकर कार्मिकों की उपस्थिति की जांच के बाद सभी अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि वह 7 दिन बाद दोबारा निरीक्षण पर आएंगे और अगर उस दिन भी कार्यालय की साफ.-सफाई सहित अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति यही रही तो उसके गंभीर परिणाम होंगे। सभी अधिकारी-कर्मचारी यह अपनी आदत बना लें कि निश्चित समय पर ऑफिस में उपस्थित रहना है।

नहीं मिली चाबी

कलक्टर आज जब नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे तो कुछ कमरों के ताले तो उनके सामने खोले ही गए। इस दौरान एक कमरे की चाबी कर्मचारियों को मिली ही नहीं। आयुक्त नगर निगम ने भी कर्मचारियों को चाबी ढूंढने का कहा। उस दौरान कलक्टर कमरे के आगे खड़े चांबी का इंतजार करते रहे और वह अंत तक मिली ही नहीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here