जब्त किया गया 48 करोड़ का अवैध सामान और नकदी

0
284
विधानसभा चुनाव

विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लगने के बाद प्रदेश में निर्वाचन विभाग की कार्रवाई।

बीकानेर। विधानसभा चुनाव के दौरान चलाए गए अभियान के तहत प्रदेश में निर्वाचन विभाग की फ्लाइंग स्क्वायड टीमों ने 47 करोड़ 67 लाख 99 हजार 848 की कीमत की अवैध राशि और सामान जब्त किया है। इनमें साढ़े 14 करोड़ रुपए से ज्यादा की नकदी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक 2 लाख 11 हजार 869 गैर जमानती वारंट तामील हो चुके हैं। प्रदेश में 6 अक्टूबर को आचार संहिता लगने के साथ ही निर्वाचन विभाग की ओर से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। आचार संहिता लगने के साथ ही आपराधिक तत्वों की धरपकड़ शुरू कर दी गई थी।

अब तक की गई कार्रवाई पर एक नजर :

अब तक 2 लाख 11 हजार, 869 गैर जमानती वारंट तामील किए गए।
1 लाख 58 हजार 331 लाइसेंस हथियार प्रदेश के थानों में जमा।
14 करोड़ 50 लाख 5 हजार 785 नगद राशि बरामद।
3 लाख 86 हजार लीटर अवैध शराब बरामद।
525 किलो गांजा, 20 किलो अफीम बरामद।
22739 किलो डोडा-पोस्त बरामद।
3884 किलो ग्राम भांग बरामद।
4 लाख 47 हजार 920 टेबलेट बरामद।
88 लीटर कोरेक्स सीरप बरामद।
37490 नशीली दवाइयां और 980 कैप्सूल जब्त।
559 किलोग्राम चांदी के, 17 किलोग्राम सोने के आभूषण।
97 कार 43 बाइक्स और 30 ट्रक बरामद किए गए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here