लाखों रुपए का अवैध गुटखा पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो…

0
675
जिला पुलिस विशेष टीम

जिला पुलिस की विशेष टीम की सूचना पर बीछवाल थाना पुलिस की कार्रवाई

बीकानेर। गुटखा व जर्दा उत्पादों की बिक्री पर रोक के बावजूद विभिन्न स्थानों से यहां गुटखा व जर्दा उत्पाद लाए जा रहें हैं। जिला पुलिस विशेष टीम की सूचना पर बीछवाल थाना पुलिस ने एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के यहां से लाखों रुपए का अवैध गुटखा जब्त करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है।

बीछवाल थानाप्रभारी मनोज शर्मा ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि गिरफ्तार किया गया शख्स बलदेवसिंह पुत्र सूबेसिंह जटिया है। यह शख्स ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित जटिया ट्रांसपोर्ट कंपनी का संचालन करता है। आरोपी शख्स के पास से गुटखा के चार कार्टन में भरे 20 हजार पैकेट जब्त किए गए हैं। बाजार में इनकी कीमत तकरीबन पांच लाख रुपए आंकी जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रदीपमोहन शर्मा की ओर से गठित जिला पुलिस स्पेशल टीम के प्रभारी रमेश सर्वटा को इस बारे में सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद आरोपी शख्स के पास से अवैध गुटखा बरामद किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया है। अब इस आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि ये इतनी मात्रा में गुटखा कहां से लाया? किसको सप्लाई करने वाला था? जानकारी मिलने के बाद आगे भी और कार्रवाई की जा सकती है।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के फैलाव को रोकने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुटखा व जर्दा उत्पादों की बिक्री पर प्रदेश में रोक लगा रखी है। लॉकडाउन में पान मसाला, गुटखा व जर्दा उत्पादों के बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। इसके बावजूद शहर में पान मसाला, गुटखा व जर्दा उत्पादों की बिक्री ढके-छुपे की जा रही है। इतना ही नहीं पान मसाला, गुटखा व जर्दा उत्पाद व्यवसायी इन दिनों चार से दस गुना ज्यादा दामों में इन गुटखों व जर्दा उत्पादों की बिक्री कर चांदी काटने में लगे हैं।

Kamal kant sharma and Bhawani joshi newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here