शहरवासियों की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास करुंगा : जेठानंद व्यास

0
192
I will try to solve every problem of the city residents: Jethanand Vyas

कई स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी व्यास का आमजन ने किया अभिनंदन

पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को और मजबूत करने व भाजपा के पक्ष में वोट करने का आग्रह

बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जेठानंद व्यास का आज शहर में कई स्थानों पर अभिनंदन किया गया। श्रीरामसर नायक बस्ती, सुथारों की बड़ी गुवाड़, नाईयों की बगीची, रांगड़ी चौक सहित कई क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं भी आयोजित की गई जिसमें भाजपा प्रत्याशी व्यास का गर्मजोशी के साथ मतदाताओं ने अभिनंदन किया।


इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जेठानंद व्यास ने कहा कि सत्ता होने के बाद भी कांग्रेस के नेता जन समस्याओं की अनदेखी करने, वर्ग व जाति विशेष के लोगों व उनके क्षेत्र को लाभ पहुंचाने, भाजपा के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर अपने नाम की पट्टी का लगाने, रेलवे फाटक आदि की समस्याओं का निराकरण नहीं करवा रहे हैं। व्यास ने जनसभा मे कहा कि विधायक चुनने के बाद मैं बीकानेर के नागरिकों की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास करुंगा। सेवक के रूप में सदैव जनता की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहता हूं आगे भी जनसेवा के लिए तैयार रहूंगा। सभी वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को मजबूत बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने की अपील की।


जनसंपर्क में शहर जिलाअध्यक्ष विजय आचार्य, अविनाश जोशी, शहर जिला महामंत्री श्यामसुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष गोकुल जोशी, विजय उपाध्याय, मंत्री मनीष सोनी, सांगी गहलोत, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा, वेद व्यास, मंडल अध्यक्ष दिनेश महात्मा, कमल आचार्य, उपासना जैन, अनिल हर्ष, नवनीत पुरोहित सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिले रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here