विकास कार्यों को लेकर शहर में गर्माई राजनीति

0
214
राजनीति

भाजपा पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय में किया धरना शुरू। विकास कार्यों में बाधा डालने का है आरोप।

बीकानेर। लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर शहर के विकास को लेकर राजनीति गरमा गई है। आज हाउसिंग बोर्ड की कालोनियों में विकास कार्य शरू होने के साथ ही रुकने को लेकर बवाल मच गया है।

बीजेपी पार्षदों ने कांग्रेस पर विकास कार्य रोकने का आरोप लगाते हुए निगम में कार्य शुरू करने की मांग को लेकर धरना लगा दिया है।

धरने पर बैठे भाजपा पार्षदों का आरोप है कि मुक्ताप्रसाद नगर के सेक्टर 11 में सड़क पर डामरीकरण का काम शरू करवाया था। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने उसे बंद करवा दिया। जिसके विरोध में आज से धरना शरू किया गया है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष जावेद पडिहार ने कहा कि भाजपा की अंतरकलह के कारण शहर का विकास नहीं हो पाया और अब कांग्रेस सरकार बनने के बाद भाजपा झूठे आरोप लगा रही है। जबकि कांग्रेस ने हमेशा शहर के विकास की बात कही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा पार्षदों ने विकास कार्य का उद्घाटन युआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका के हाथों करवाया। महापौर सहित निगम का कोई अधिकारी उस दौरान मौजूद नहीं था। जिसके कारण काम को रोका गया है।

वहीं पूरे मामले पर महापौर नारायण चौपड़ा ने कहा कि काम कब शुरू हुआ और कब बंद इसकी जानकारी नहीं है। वो अधिकारियों से इसकी जानकारी लेंगे।

गौरतलब है कि पहले भी भाजपा के पार्षद अपने ही महापौर पर विकास कार्य में भेदभाव का आरोप लगाते हुए धरना और प्रदर्शन कर चुके हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा पार्षदों ने एक बार फिर विकास की राजनीति शुरू कर दी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here