मृतका की जेठानी को भी पुलिस ने लिया हिरासत में, अवैध संबंध का खुलासा होने के भय से की वारदात
7 मार्च को अधजली हालत में मिला था मनीषा का शव, एमपी नगर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई थी वारदात
बीकानेर। शहर के बहुचर्चित मनीषा हत्याकांड का आज पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया है। मनीषा नाम की महिला की हत्या करने के आरोपी को को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक कावेंद्रसिंह सागर ने न्यूज़फास्ट वेब को बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी गोपाल चूरू जिले में गोशाला के पास, नयाबास, वार्ड 20 का रहने वाला है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि मृतक महिला की जेठानी और चचेरी बहन सुमन से एक साल से अवैध संबंध थे। जिसकी जानकारी मनीषा को हुई तो उसने विरोध किया। जिसके बाद आरोपी गोपाल और सुमन ने मनीषा को रस्ते से हटाने की साजिश बनाई।
आरोपी से पूछताछ के बाद मृतक महिला की जेठानी और चचेरी बहन सुमन को भी हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी इतना शातिर है कि उसने अपने सबूत नष्ट करने के लिए उसका शव जला दिया। मृतक महिला के परिजनों की और से दिए गए धरने पर भी आरोपी पहुंचा था। वहीं हिरासत में ली गई सुमन भी मृतका के संस्कार कार्यक्रमों में शामिल रही थी।
आरोपी गोपाल ने हत्या को अंजाम देने के लिए कई वैब सीरिज व क्राइम ऐपीसोड देखे। आरोपी गोपाल को उसकी प्रेमिका सुमन द्वारा मृतका मनीषा के घर की सारी जानकारियां उपलब्ध करवाई गई। मृतका कब-कब घर अकेली रहती है। हत्या करने से दो दिन पहले भी आरोपी द्वारा घटनास्थल पर आकर अपनी प्रेमिका के साथ मृतका के घर जाकर रैकी की गई। 07 मार्च को आरोपी द्वारा मृतका के घर जाकर उसको विश्वास में लिया। कॉलोनी में कोई काम से आने का बताकर मृतका के घर पर बैठकर चाय पी। मृतका के घरेलू कार्य के दौरान धोखे से उसके सिर पर किसी भारी हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी।
ये रही पुलिस टीम
आसूचना संकलन टीम : शहर कोतवाल जसवीर कुमार, कांस्टेबल कैलाश विश्नोई, कांस्टेबल संजय, कांस्टेबल काशीराम।
सीसीटीवी फुटेज टीम : नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवारी, हेड कांस्टेबल महावीर सिंह, हेड कांस्टेबल हेतराम, कांस्टेबल छगनलाल, कांस्टेबल श्रीराम।
डोर टू डोर सर्वे टीम : एमपी नगर थाना की एसआई रेणुबाला, एएसआई सुरेंद्र, एएसआई बाबूलाल, हेड कांस्टेबल लाखाराम, हेड कांस्टेबल हंसराज, कांस्टेबल हेमसिंह, कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल शिवराज।
तकनीकी टीम : साइबर सैल प्रभारी एएसआई दीपक यादव, एएसआई दिलीप सिंह, कांस्टेबल श्रीराम, कांस्टेबल सूर्यप्रकाश।
#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi www.newsfastweb.com