सरकार की संवेदनहीनता, कर्मचारी खफा, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो..

0
484
Government's insensitivity, employees angry, protested

महासंघ (एकीकृत) के बैनर तले राज्यकर्मियों का प्रदर्शन

संविदा भर्ती नियम 2022 की जलाई प्रतियां, अब जाएंगें जयपुर

बीकानेर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के बैनर तले राज्य कर्मचारियों ने आज कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना लगाया और संवेदनहीनता बरतने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी राज्य कर्मचारियों के प्रतिनिधि मण्डल ने अपनी मांगों का मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एडीएम को दिया।


प्रदर्शनकारी राज्य कर्मचारियों ने संविदा भर्ती नियम-2022 की प्रतियां जलाते हुए सरकार की संवेदनहीनता को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। धरनास्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के नियमित और अनियमित कर्मचारियों की जायज 15 मांगें लम्बे समय से लटकाई जा रही हैं। कई बार संगठन की ओर से सरकार को अवगत कराया गया लेकिन सरकार ने संवेदनहीनता का परिचय दिया। सरकार के इस रवैये को लेकर प्रदेश भर के राज्य कर्मचारियों में रोष है। वक्ताओं के अनुसार शोषणकारी संविदा भर्ती नियम 2022 जैसी कार्यवाहियों से कर्मचारियों में व्यापक असंतोष गहरा गया है। जल्दी ही महासंघ के साथ द्विपक्षीय वार्ता आयोजित कर मांग पत्र का सकारात्मक समाधान नहीं हुआ तो प्रदेश में आंदोलन करते हुए जयपुर कूच को विवश होना पड़ेगा।

सभा को महेन्द्रसिंह चौधरी, सियाराम शर्मा, नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष एवं महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता पुरूषोत्तम कुम्भज, महासंघ के सभाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा, बीकानेर महासंघ जिला सयोजक इदरीश अहमद, महिपाल चौधरी, जितेन्द्र चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मेघवाल, छोटूराम चौधरी, अतीक मोहमद, राजकुमार जीनगर, आनंद पणिया, ओम कोटनिश, पिंकी, चंदा शर्मा, लक्ष्मण सिंह, संजय राव, रविंद्र विश्नोई, अखेचन्द मारू, सुनील सेन, अब्दुल वाहिद सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here