घर-घर विराजे गौरी नन्दन, मंदिरों में लगी कतारें

0
220
गौरी नन्दन

शहर में रही गणेश जन्मोत्सव की धूम, केक भी काटा

प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्रं विनायकम…

बीकानेर। प्रथम पूज्य गौरी नन्दन गणेश के जन्मोत्सव की खुशियां शहर भर में धूमधाम से मनाई जा रही हैं। प्रथम पूज्य के स्वागत में शहर के बाशिन्दों ने पलक पावड़े बिछा दिए। शहरवासियों ने श्रृद्धा और भक्ति के साथ उल्लासपूर्ण वातावरण में गणपति बप्पा का स्वागत किया।

विनायक देवा के जन्मोत्सव पर घर-घर में प्रथम पूज्य की आराधना हुई। विधि-विधान से सिद्धि विनायक का पूजन किया गया। गणेश चौथ पर विभिन्न देवालयों में विशेष सजावट की गई है।

गणेश चौथ पर मोहता धर्मशाला, सट्टा बाजार, बड़ा गणेशजी, इक्कीसिया गणेशजी, भालचन्द्र मंदिर, कान गणेशजी, जूनागढ़ स्थित गढ़ गणेश, आदि गणेश मंदिर सहित शहर के अन्य गणेश मंदिरों में एकदन्ताय का विभिन्न तरल पदार्थों से अभिषेक किया गया। गजानन्द कागौरी नन्दन विशेष श्रृंगार कर आरती की गई और मोदकों से महाभोग लगाया गया।

इससे पहले सुबह से गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लगना शुरू हो गई थी। शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था।

विभिन्न मंदिरों में गौरी नन्दन जन्मोत्सव पर धार्मिक अनुष्ठान किए गए। आदि गणेश मंदिर में यज्ञ हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने विश्व शांति और मंगल कामनाओं को लेकर यज्ञ में आहूतियां दी।

उदयरामसर स्थित गणेश धोरा मंदिर में भी धार्मिक अनुष्ठान किए गए। जूनागढ़ स्थित गढ़ गणेश मंदिर में केक काट कर गजानन का जन्मोत्सव मनाया गया। कई गणेश मंदिर में जागरण के आयोजन भी किए जाएंगे।

प्राचीन दरवाजों पर विराजे गणपति का पूजन भी किया गया। कोटगेट, नत्थूसर गेट, गोगागेट, शीतला गेट सहित परकोटे के अन्य दरवाजों पर विराजमान गौरी नन्दन का पूजन श्रद्धालुओं ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here