गहलोत के मंत्री के बेटे ने राहुल गांधी को कहा ‘तुगलक’

0
297
Gehlot's minister's son called Rahul Gandhi 'Tughlaq'

कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्रसिंह के बेटे हैं अनिरुद्ध सिंह

इससे पहले भी सिंह ने राहुल गांधी को कहा था ‘झक्की’

जयपुर। अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहे हैं। पिछले कुछ समय से अनिरुद्ध सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर ले रखा है। वहीं अब एक बार फिर उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसा है।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनिरूद्धसिंह ने अपने ट्वीटर अकाउन्ट पर लिखा है कि ‘तुगलक लेन से एक और तुगलक के बाहर निकलने का समय आया’। अनिरूद्धसिंह के इस बयान ने एक बार फिर प्रदेश की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। वहीं सोशल मीडिया पर भी अनिरुद्धसिंह के इस बयान को लेकर यूजर्स अपने-अपने रिएक्शंस दे रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता खत्म होने के बाद बंगला खाली करने को लेकर निशाना साधा है। गौरतलब है कि ये पहला मौका नहीं है जब विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर वार किया है। इससे पहले वे राहुल गांधी को ‘झक्की’ तक बता चुके हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर भारत जोड़ो यात्रा के बाद निशाना साधा था।


उस दौरान अनिरुद्ध सिंह ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया था। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय के चुनावी नतीजों को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि ‘मैंने पूर्वोत्तर में यात्रा की है और देखा है कि कैसे उनकी अर्थव्यवस्थाओं का पहले अंग्रेजों ने, फिर कोलोनियल इटालियंस ने गांधी परिवार के माध्यम से शोषण किया। अंत में वे सुरक्षित और प्रगति महसूस कर रहे हैं।’

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here