गहलोत का चुनाव प्रचार, भाजपा पर साधा निशाना

0
212
अशोक गहलोत

प्रचार के लिए आए कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने आज मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील आमजन से की।

बीकानेर। कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगने आए पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने आज मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा पर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि बीकानेर वासियों की सबसे बड़ी और पुरानी रेल फाटकों की समस्या का समाधान बायपास बना कर ही किया जा सकता है।

गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने शासन में सिर्फ लोकार्पण करने का कार्य ही किया है। महलों में रहने वाली मुख्यमंत्री पिछले दस वर्षों में एक बार भी सर्किट हाउस में नहीं रुकी है। काले झंडों से मुख्यमंत्री को डर लगता है। मुख्यमंत्री ने गौरव यात्रा निकाल कर प्रदेश में लोगों को संदेश दिया है कि यह यात्रा उनकी विदाई यात्रा है।

उन्होंने केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री तो सिर्फ नाम के हैं, असली काम तो आरएसएस ही कर रही है। नोटबंदी और जीएसटी ने देशवासियों को बर्बाद करके रख दिया है।

आज सीआईडी, सीबीआई और इन्कम टैक्स विभाग का सरकार मनमर्जी तरीके से उपयोग कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बयानों पर भी उन्होंने सवाल उठाए। गहलोत ने राफेल मुद्दे पर भी केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री को घेरा।

गोपाल जोशी हैं हमारे पुराने साथी

अशोक गहलोत ने कहा कि गोपाल जोशी उनके पुराने साथी हैं। अब वे वृद्ध हो चले हैं, उन्हें रेस्ट करने दीजिए। इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. बीडी कल्ला को वोट दीजिए। उन्होंने कहा कि गोपाल जोशी से भी मिलने के लिए वे जाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here